सतरिया प्रकरण: ब्राह्मण समाज ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, एकतरफा कार्रवाई का आरोप..
दमोह। विगत पखवाड़े से चर्चा में रहे सतरिया प्रकरण की आग अभी भी ठंडी नहीं हुई है। इसी क्रम में आज दमोह जिला ब्राह्मण समाज की ओर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया।
समाज ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए, ब्राह्मणों को उपेक्षित करने का काम करने की बात कही।ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित परिवार के सदस्य दीनदयाल पांडे ने पुलिस से मांग की है कि अनुज पांडे की एआई जनित अपमानजनक फोटो बनाने एवं प्रचारित करने वालों पर भी एफआईआर दर्ज की जाए।
ज्ञापन के दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष मुकेश पांडे ने बताया कि प्रशासन ने इस सम्पूर्ण प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई करके ब्राह्मणों को उपेक्षित करने का काम किया है, जिसके चलते सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज खुद को अपमानित महसूस कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने असल दोषियों पर कार्यवाही नहीं की, तो सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज को सड़कों पर उतरने मजबूर होना पड़ेगा।
अधिवक्ता पंडित मनीष नगाइच ने ज्ञापन सौंपते हुए इस मामले में असल दोषियों को छोड़े जाने की बात दोहराई। साथ ही कहा कि ब्राह्मण समाज को टारगेट कर जो भी अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं, उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे।ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी।
इस अवसर पर पंडित सुनील गौतम, संजय गौतम, नारायण दुबे, ब्रजेश गर्ग, गोविंद तिवारी, आदि की सराहनीय उपस्थिति रही।संक्षेप में मुख्य बिंदु:ब्राह्मण समाज ने सतरिया प्रकरण में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
मांग: अनुज पांडे की एआई जनित अपमानजनक फोटो बनाने और प्रसारित करने वालों पर एफआईआर दर्ज हो।
आरोप: पुलिस प्रशासन ने प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई की और ब्राह्मणों को उपेक्षित किया।
चेतावनी: असल दोषियों पर कार्रवाई न होने पर ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।समाज ने ब्राह्मणों को टारगेट कर राजनीति चमकाने वालों के मंसूबों को सफल न होने देने की बात कही।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..