बड़ी खबर: खरगोन के होटल में सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, FSL टीम ने की जांच।
अशोकनगर कोतवाली में थे पदस्थ, वारंटी की तलाश में आए थे खरगोन..
खरगोन: 19 अक्टूबर 2025
मध्यप्रदेश के खरगोन शहर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहाँ एक होटल के कमरे में सब इंस्पेक्टर (SI) का शव मिला है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर ने गोपाल होटल के कमरा नंबर 202 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
घटना की सूचना मिलते ही खरगोन कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे की घेराबंदी की गई। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को बुलाकर कमरे की गहनता से जांच करवाई है।
अशोकनगर में थे पदस्थ
आत्महत्या करने वाले सब इंस्पेक्टर की पहचान अक्षय कुमार कुशवाह के तौर पर हुई है। वह अशोकनगर जिले के कोतवाली थाने में पदस्थ थे और मूल रूप से गुना जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार कुशवाह किसी वारंटी की तलाश में खरगोन आए हुए थे।
खरगोन कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल अशोकनगर पुलिस को दे दी गई है और साथ ही सब इंस्पेक्टर के परिजनों को भी सूचित किया गया है। परिजनों के खरगोन पहुंचने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, सब इंस्पेक्टर अक्षय कुशवाह ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों से पूछताछ और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..