दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो फड़ों पर 16 जुआरी गिरफ्तार, ₹5 लाख से अधिक का माल जब्त..
टंडन बगीचा मेडिकल मार्केट के पास चल रहा था जुआ, 09 मोबाइल और 07 मोटरसाइकिलें बरामद
दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर टंडन बगीचा दमोह मेडिकल मार्केट के पास रेड कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में पुलिस ने दो जुआ फड़ों पर से कुल 16 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने मौके से जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए ₹5 लाख 46 सौ रुपये (₹5,00,600) का मशरूका जब्त किया। जब्त किए गए सामान में 09 मोबाइल फोन और 07 मोटरसाइकिलें शामिल हैं।

पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 821/25 और 822/25 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले पंजीबद्ध किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
गिरफ्तार किए गए 16 जुआरियों में दमोह शहर और आसपास के क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं:
- हर्ष गुप्ता, ऋषि सचदेवा, दीपक ठाकुर, विश्वास पाण्डेय, विमल ठाकुर, रमेश लोधी, हेमंत ठाकुर, पंकज श्रीवास्तव, परषोत्तम तिवारी, योगेश ठाकुर, पवन शुक्ला, निखिल गुप्ता, हनुमत आठ्या (ग्राम ममरखा, पथरिया), केशव रैकवार, राहुल ठाकुर और गोलू दुबे।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में की गई।
सराहनीय कार्य:
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक मनीष कुमार के साथ प्र.आर. अभिषेक चौबे, देवेन्द्र रैकवार, महेश यादव, अजीत दुबे और आरक्षक नरेन्द्र पटैरिया, विष्णु धुर्वे, मनोज पाण्डेय, प्रदीप चौधरी, सुमित चौबे, जितेन्द्र मिश्रा, कृष्णकुमार व्यास, रानू राय का सराहनीय योगदान रहा।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..