​मकान विवाद में सगे भाई को जान से मारने की नीयत से मारा था डंडा..

Spread the love

​24 घंटे में दबोचा हत्या के प्रयास का आरोपी, बटियागढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

​मकान विवाद में सगे भाई को जान से मारने की नीयत से मारा था डंडा

​दमोह। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में बटियागढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
​घटना का विवरण:
​बटियागढ़ पुलिस को दिनांक 20.10.2025 को सूचना मिली थी कि ग्राम केरवाना में नीरज अहिरवार ने अपने सगे भाई जसवंत अहिरवार को जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर डंडे से गंभीर चोट पहुंचाई है। पीड़ित को तत्काल इलाज के लिए दमोह ले जाया गया।
​सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवनारायण यादव को दमोह रवाना किया गया। दमोह पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टर ने जसवंत अहिरवार को गंभीर हालत के चलते बीएमसी सागर रेफर कर दिया है। उपनिरीक्षक यादव तुरंत सागर पहुंचे, जहां फरियादिया (पीड़ित की पत्नी) श्रीमती शीला अहिरवार ने रिपोर्ट लिखाई।
​मकान विवाद बना कारण:
​फरियादिया ने बताया कि उसके देवर नीरज अहिरवार ने मकान के विवाद को लेकर उसके पति जसवंत अहिरवार को जान से मारने की नीयत से सिर में डंडा मारा है, जिससे उनकी हालत नाजुक है। चौकी प्रभारी केरवाना द्वारा मौके पर देहाती नालसी कायम की गई, जिसका असल अपराध क्रमांक 342/25 है।
​24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी:
​जैसे ही घटना की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस तुरंत केरवाना चौकी पहुंची और निरीक्षक सुधीर कुमार बेगी ने प्र.आर. 759 ऋषभ जैन, आर. 756 नरेन्द्र सिंह और आर. 884 सूर्या की टीम को आरोपी की तलाश में लगाया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज 6 घंटे के अंदर आरोपी नीरज पिता हल्लू अहिरवार (उम्र 28 साल, निवासी केरवाना) को हिरासत में ले लिया।
​बटियागढ़ पुलिस ने इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
​सराहनीय कार्य:
​इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक सुधीर कुमार बेगी, उपनिरीक्षक शिवनारायण यादव, आरक्षक ऋषभ जैन, आरक्षक नरेन्द्र सिंह और आरक्षक सूर्या सिपोल्या का विशेष योगदान रहा।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com