🔥 बड़ी खबर: दमोह में कल गूंजेगा बुंदेली जलवा! 🌸
26 अक्टूबर को तहसील ग्राउंड बनेगा कला-संस्कृति का केंद्र
दमोह। बुंदेलखंड की समृद्ध परंपराओं और लोक संस्कृति को समर्पित “बुंदेली जलवा महोत्सव” का भव्य आयोजन 26 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को तहसील ग्राउंड, दमोह में होने जा रहा है। यह आयोजन बुंदेलखंड की माटी की खुशबू और लोक संस्कृति की झलक से सराबोर रहेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:00 बजे से होगा, जिसमें देशभर से आए प्रसिद्ध कलाकार मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ देंगे।
महोत्सव की मुख्य आकर्षण रहेंगी मशहूर गायिका शहनाज अख्तर, जो अपनी सुरीली आवाज़ से शाम को यादगार बना देंगी।

इसके अलावा कार्यक्रम में लोक नृत्य, लोकगीत, पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और स्थानीय कलाकारों के लिए विशेष मंच भी रखा गया है। आयोजनकर्ता संजय सरवरिया ने जिलेवासियों से इस सांस्कृतिक उत्सव में बड़ी संख्या में शामिल होकर बुंदेलखंड की विरासत को जीवंत करने की अपील की है।
महोत्सव में विशेष रूप से शामिल होंगे —
👉 मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी
👉 पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल
👉 दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी
साथ ही जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और कला-प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

📅 तारीख: 26 अक्टूबर 2025
📍 स्थान: तहसील ग्राउंड, दमोह
⏰ समय: शाम 6:00 बजे से
✨ आइए, बुंदेली माटी की खुशबू और लोक संस्कृति के इस रंगारंग उत्सव के साक्षी बनें!



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..