दमोह।
थाना दमोह देहात पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया व नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पाण्डे के निर्देशन में की गई।
थाना दमोह देहात में वर्ष 2022 में दर्ज अपराध क्रमांक 781/22 के तहत आरोपी फहीम कुरैशी पिता इल्यास कुरैशी निवासी चमन तिगड्डा, बजरिया नं. 01 दमोह देहात तथा आरोपी रशीद उर्फ रसीद बहीद कुरैशी उम्र 24 वर्ष निवासी चमन तिगड्डा, गढ़ी मोहल्ला दमोह, बीते तीन वर्षों से फरार थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दोनों आरोपियों की तलाश तेज की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा द्वारा विशेष टीम गठित कर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- फहीम कुरैशी पिता इल्यास कुरैशी निवासी चमन तिगड्डा, बजरिया नं. 01 दमोह देहात
- रशीद उर्फ रसीद बहीद कुरैशी उम्र 24 वर्ष निवासी चमन तिगड्डा, गढ़ी मोहल्ला दमोह
टीम का योगदान:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा, प्रआर. 187 भानू, प्रआर. 465 अरुण मिश्रा, प्रआर. 323 शेख लतीफ, प्रआर. 458 राकेश मिश्रा, आरक्षक 589 देवेन्द्र, आरक्षक 352 नितिन राज तथा सै. 64 राकेश दुबे का सराहनीय योगदान रहा।
थाना दमोह देहात पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में मदद मिली है तथा फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने में सफलता प्राप्त हुई है।


More Stories
कपिल जनरल स्टोर के पास दो युवकों पर चाकू से हमला, एक जबलपुर रेफर..
समरसता का संदेश लेकर दमोह पहुंची संत रविदास महाराज की कलश यात्रा, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत..
जबेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की वारदात का खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार..