दमोह/इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के तलावली चांदा में लगभग 8.30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई अत्याधुनिक ‘न्यू फूड एंड ड्रग लैबोरेटरी’ का लोकार्पण किया। यह लैब अब इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे खाद्य पदार्थों और औषधियों के सैंपल की जांच अब स्थानीय स्तर पर ही हो सकेगी।
🧪 जांच प्रक्रिया में आएगी तेजी
यह अत्याधुनिक प्रयोगशाला मध्य प्रदेश की दूसरी ऐसी लैब है। अब तक इंदौर और आसपास से लिए गए खाद्य और औषधि के नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजना पड़ता था, जिससे प्रक्रिया में काफी समय लगता था। इस लैब के शुरू होने से अब इंदौर में ही जांच की सुविधा उपलब्ध होने से जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी और लोगों को जल्दी परिणाम मिल सकेंगे।
🗣️ मुख्यमंत्री ने सुनाया रोचक किस्सा: “गधे गुलाब जामुन खाते हैं”
लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक रोचक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने “गधे गुलाब जामुन खाते हैं” कहावत के पीछे की कहानी बताते हुए कहा कि यह किस्सा फतेहाबाद के गुलाब जामुन से जुड़ा है।
सीएम ने बताया कि फतेहाबाद में शाहजहां के बेटों के बीच हुए युद्ध के बाद जब औरंगजेब ने अपने सभी विरोधी संबंधियों को मार दिया, तो फतेहाबाद के लोगों ने विरोध स्वरूप गुलाब जामुन बनाकर दिल्ली भेजे, जिसके बाद यह कहावत प्रचलित हुई कि “देखो, गधे गुलाब जामुन खा रहे हैं।”
डॉ. यादव ने कहा, “हमारी मिठाई भी बदला लेने के काम आती है। ऐसा कोई और नहीं कर सकता। हमारे मध्य प्रदेश और मालवा के लोग ऐसे हिसाब चुकता करते हैं। अब वो गधे जहां जाना थे, चले गए, पर हम आराम से गुलाब जामुन खाते हैं।”
यह अत्याधुनिक लैब इंदौर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..