38 पेटी अवैध शराब पकड़ी, भगवती मानव कल्याण संगठन की बड़ी सफलता..

Spread the love

38 पेटी अवैध शराब पकड़ी, भगवती मानव कल्याण संगठन की बड़ी सफलता

दमोह/तेंदूखेड़ा।
अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा तेंदूखेड़ा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी सफलता हासिल की है। संगठन ने कार्रवाई करते हुए 38 पेटी अवैध शराब से भरे एक पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

जानकारी के अनुसार, संगठन के सदस्यों ने तारादेही थाना क्षेत्र के ग्राम समनापुर के पास संदिग्ध वाहन क्रमांक MP20 JA 9452 को रोककर जांच की। जांच में वाहन से 5 पेटी प्लेन शराब और 33 पेटी लाल मसाला शराब बरामद की गई।

वाहन में मौजूद आरोपी आकाश पिता सरवेश कुमार मेहरा, निवासी पाटन, को संगठन के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही तारादेही थाना प्रभारी आलोक तिरपुरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन, शराब तथा आरोपी को कब्जे में लेकर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

स्थानीय लोगों ने भगवती मानव कल्याण संगठन की इस कार्रवाई की सराहना की है, वहीं संगठन ने कहा है कि अवैध शराब के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।


About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com