कोतवाली दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 09 जुआरी गिरफ्तार, ₹3.92 लाख का माल जब्त
दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युनिक होटल के बाजू में स्थित टंडन बगीचा क्षेत्र से 09 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने मौके से ₹1,04,800 नगद, 52 ताश की पत्तियाँ, 05 मोबाइल, तीन स्कूटी तथा तीन मोटरसाइकिल सहित कुल ₹3,92,300 का मशरूका जब्त किया है।
यह कार्रवाई दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में निरीक्षक मनीष कुमार (थाना प्रभारी कोतवाली) के नेतृत्व में की गई। मुखबिर की सूचना पर की गई इस रेड कार्रवाई में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी —
- हरिराम पिता सरजू प्रसाद कारोसिया (60 वर्ष), श्रीवास्तव कॉलोनी दमोह
- शैलेन्द्र पिता मन्नूलाल सोनी (39 वर्ष), सिटीनल के पास दमोह
- सूरज पिता हेमंत कुमार चौरसिया (42 वर्ष), पुराना थाना के पास दमोह
- कैलाश पिता मानकलाल चौरसिया (54 वर्ष), बजरिया नं. 05, मानस पाठ के पास दमोह
- योगेश पिता दामोदर प्रसाद सोनी (40 वर्ष), पुराना बाजार नं. 02 दमोह
- प्रमोद पिता शंकरलाल असाटी (63 वर्ष), असाटी वार्ड नं. 01 दमोह
- शेख अनवर पिता शेख मुनीर (55 वर्ष), असाटी वार्ड नं. 02, सिटीनल के पास दमोह
- रवि पिता स्व. कल्लू सोनी (40 वर्ष), फुटेरा वार्ड नं. 02 दमोह
- मनीष पिता द्वारका नायक (55 वर्ष), टंडन बगीचा दमोह
जप्त मशरूका —
- ₹1,04,800 नकद
- 52 ताश की पत्तियाँ
- 05 मोबाइल फोन
- 03 स्कूटी एवं 03 मोटरसाइकिल
कुल कीमत: ₹3,92,300
इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक कलीम खान, आरक्षक ओमप्रकाश रैकवार, मनोज पांडेय, बिष्णु धुर्वे, राकेश, महिला आरक्षक नेहा बिल्थरे एवं साजली खान की अहम भूमिका रही।
कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कहा है कि आगे भी ऐसे अवैध कार्यों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..