फेसबुक लाइव के मेरे बयान को विपक्षी दलों के लोगों द्वारा तोड़ मोड़कर पेश किया गया -मंत्री श्री लोधी
मैं तोड़ मरोड़कर पेश किए गए मेरे वीडियो का पूर्णतः खंडन करता हूँ: मंत्री श्री लोधी
मीडिया में वायरल वाले बयान पर संस्कृति, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मैं फेसबुक लाइव पर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रम पर बात कर रहा था, जिस पर शराब बंदी के विषय पर मैंने अपने वक्तव्य में कहा कि जब तक व्यक्ति संकल्पित होकर नशा नहीं छोड़ता तब तक सुधार संभव नहीं है, किंतु विपक्षी दलों के लोगों द्वारा फेसबुक लाइव के मेरे 45 मिनिट के वीडियो में से कुछ हिस्सा निकालकर तोड़ मरोड़कर पेश किया गया, भाजपा और एन. डी. ए. शासित दो राज्यों में हमारी सरकार ने कठोरता से शराब बंदी लागू करने का कार्य किया जिससे कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के पेट में दर्द होता है, कांग्रेस ने खुद अपने शासन काल में कभी शराबंदी लागू नहीं की, हमारी सरकार शराब बंदी कर रही, माफियाओं पर कार्यवाही कर रही है तो विपक्षी दलों को तकलीफ हो रही है, डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में हमने मध्य प्रदेश के 15 धार्मिक स्थानों पर शराब बंदी की है। मैं तोड़ मरोड़कर पेश किए गए मेरे वीडियो का पूर्णतः खंडन करता हूँ।


More Stories
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..