अब घर बैठे मिलेगा जीवन प्रमाण पत्र..

Spread the love

भारतीय डाक विभाग ने शुरू की 70 रुपये में डोर-स्टेप सेवा**

दमोह। पेंशनधारकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब वरिष्ठ नागरिकों को जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan Patra) बनवाने के लिए न तो बैंक जाना होगा और न ही डाकघर। डाक विभाग ने डोर-स्टेप सर्विस की शुरुआत की है, जिसके तहत पोस्टमैन पेंशनर के घर पहुँचकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार करेगा। इसके लिए मात्र ₹70 शुल्क निर्धारित किया गया है।

यह सुविधा खासतौर पर वृद्ध, अस्वस्थ व घर से बाहर न निकल पाने वाले पेंशनरों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। प्रमाण पत्र बनते ही वह ऑनलाइन संबंधित पेंशन संस्थान तक स्वतः पहुँच जाता है, जिससे अलग से जमा करने की आवश्यकता नहीं रहती।

सेवा के सफल संचालन हेतु इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, दमोह शाखा के प्रबंधक लक्ष्मीनारायण पाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उनका संपर्क नंबर 9893115877 जारी किया गया है।

सेवा की शुरुआत दमोह में सफलतापूर्वक की गई, जिसके तहत

81 वर्षीय श्री कुलदीप कुमार चौबे (सेवानिवृत्त MPRDC) का प्रमाण पत्र उनके घर पर ब्रांच पोस्ट मास्टर ब्रजेश पटेल ने तैयार किया , इसी प्रकार लीला देवी विश्वकर्मा,जबलपुर नाका निवासी गोपाल जी और नीमा बाई नामदेव का जीवन प्रमाण पत्र भी उनके घर जाकर बनाया गया।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com