कार–बाइक की भीषण टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी..
दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के पास चंपत पिपरिया में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने–सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की हालत गंभीर हो गई थी, जिसे तुरंत जिला अस्पताल दमोह ले जाया गया। डॉक्टरों ने ईसीजी व जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह नरसिंहगढ़ चौकी से प्रआर राधेश्याम परिहार, आरक्षक अनुरुद्ध और रक्षा समिति सदस्य राजा खान अस्पताल पहुंचे। टीम ने मौके की सभी औपचारिकताएँ पूरी करते हुए मृतक महेंद्र पिता सुखलाल पटेल (उम्र 30 वर्ष), निवासी चंपत पिपरिया का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और टक्कर मारने वाली कार व चालक की जानकारी भी खंगाली जा रही है।
इलाके में इस हादसे को लेकर शोक का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर लगाम लगाने की मांग की है।


More Stories
एंबुलेंस सेवा में लापरवाही पर ₹2.23 लाख का अर्थदंड, कलेक्टर ने दी सख्त हिदायत..
शव वाहन के इंतजार में दो घंटे बारिश में बैठे रहे परिजन, निजी वाहन से पीएम हाउस ले जाना पड़ा शव…
जिला अस्पताल के दवा स्टोर में गंभीर लापरवाही, 8 में से 6 मदों में गड़बड़ी; दो कर्मचारी विरत..