क्षतिग्रस्त धान की बोरिया बनवार खेल मैदान में बिखरी पड़ी..
दमोह। जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी में अनेक अनियमितताएं सामने आ रही हैं। सेवा सहकारी समिति घटेरा बनवार में अनियमितताएं सामने आ रही हैं, यहां पहुंचने वाले किसान हो या व्यापारी सबसे 7 रुपए बोरी हम्माली खर्च वसूला जा रहा है। इन केंद्रों पर कुछ ऐसे भी मिले जिन्होंने 7 रुपए प्रति बोरी खर्चा देना तो स्वीकार किया, लेकिन इसे अपनी खुशी से देना बताया।

धान उपार्जन केंद्र पर अपनी धान लेकर पहुंचने वाले किसानों के लिए हम्माली से लेकर तुलाई तक का खर्च नि:शुल्क है, क्योंकि प्रशासन द्वारा सहकारी सेवा समितियों के खाते में धान खरीदी केंद्र के खर्चों को पहले ही भेज दिया जाता है, यह राशि लाखों में होती है, लेकिन पूरी खरीदी इस राशि का एक धेला भी खर्च नहीं होता है, धान खरीदी केंद्र पर लगे हम्मालों की मजदूरी का भुगतान कराने के लिए किसान से ही प्रति बोरी 7 रुपए के हिसाब से वसूली की जाती है। अब इस 7 रुपए अवैध वसूली का प्रतिरोध इसलिए नहीं होता है, क्योंकि जहां वसूली हो रही है उन केंद्रों पर धान लेकर पहुंचने वाले अधिकांश व्यापारी होते हैं, जो हंसी-खुशी हम्माली का शुल्क अदा कर देते हैं, इस तरह सहकारी समिति प्रबंधक के लिए शासन से मिलने वाली लाखों रुपए की राशि की बचत हो जाती है। सेवा सहकारी समिति घटेरा बनवार की खरीदी बनवार के खेल मैदान में हो रही है। जहां पर हम्माली शुल्क वसूलने के लिए समिति प्रबंधक द्वारा अपने दलाल खड़े कर रखे हैं जो पूरी खरीदी की कमान अपने हाथों में संभाले हुए हैं।
बनवार खेल मैदान में सबसे ज्यादा गड़बड़ी..
बनवार खेल मैदान में धान की खरीदी हो रही है, जहां पर रिजेक्ट धान की बोरिया पड़ी है, जो क्षतिग्रस्त बोरिया हैं, यह बोरियां व्यापारियों द्वारा नीलामी के दौरान खरीदी जाती हैं, वह यहां सर्वाधिक दिखाई दे रहीं थीं, कुछ बिखरी हुईं पड़ी हुई थीं। जिनमें क्षतिग्रस्त धान भरी पड़ी थी। वहीं पर टैग भी पड़े हुए थे। जिससे रात के सन्नाटे में इन बोरियों को नई बोरियों में भरकर खफाया जा रहा था।
नोडल अधिकारी ने रिजेक्ट की धान..
नोडल अधिकारी ने ऐसी बोरियों को खरीदी केंद्र पर देखा जिन्होंने आपत्ति दर्ज कराते हुए उन्हें अलग रखने के लिए कहा गया, लेकिन यहां पर बाद में इन्हीं क्षतिग्रस्त बोरियों को हम्मालों द्वारा नई बोरियों में पैक कर सील व टैग लगा दिया गया व जहां पर परिवहन का लॉट था उसमें मिला दिया गया।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..