दमोह विधानसभा में अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी पर अटल स्मृति पर्व कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया
दमोह – भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं श्रद्धेय नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, दमोह में अटल स्मृति पर्व के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल सिंह जी (सांसद, लोकसभा दमोह) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सदानंद गौतम (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी, दमोह) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने की।
मंचासीन प्रमुख अतिथियों एवं पदाधिकारियों में पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत छाबड़ा, विद्यासागर पांडे, राजेंद्र सिंघई, जिला महामंत्री अरुण तिवारी, रामेश्वर चौधरी, महेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, संजय यादव, अमित बजाज, मनीष तिवारी, राघवेंद्र परिहार, जिला मंत्री श्रीमती श्यामा उरेती, भारत यादव, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन, कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, रमाकांत वाजपेई, सुरेंद्र तोमर, बृजेश सिंह, दान सिंह शामिल रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्रसेवा पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अटल जी की कविताओं का वाचन भी किया गया। SIR विषय पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं दमोह जिला प्रभारी सदानंद गौतम ने अपना प्रेरक उद्बोधन दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
कार्यक्रम में दमोह लोकसभा सांसद आदरणीय राहुल सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
सम्मेलन में दमोह विधानसभा के समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अटल जी के विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा दमोह विधानसभाके पदाधिकारी उपस्थित रहे।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..