दमोह। बढ़ती ठंड और सिक्ख शहीदी सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब दमोह द्वारा शहर में अनेक सेवा कार्य किए गए। मंगलवार की रात करीब 11 बजे लायंस क्लब के सदस्यों ने दमोह रेलवे स्टेशन पर ठंड से ठिठुरते यात्रियों को कंबल ओढ़ाकर उन्हें राहत पहुंचाई।
इसके पश्चात शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर श्री गुरु गोविंद सिंह पार्क में चार साहिबजादों की शहादत को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित लंगर सेवा में करीब 150 लोगों को खिचड़ी, पूड़ी-साग एवं केला वितरित किया गया। लंगर सेवा में लायन साथी कैप्टन वाधवा, राजेंद्र अग्रवाल, अभिषेक गोयल, सौरव अग्रवाल, सुधीर असाटी, राकेश अग्रवाल, राजू बुधवानी, दीपक अग्रवाल, डॉ. भानु पटेल, राजीव खत्री, निशांत चौरसिया, राजेंद्र सिंह खंडूजा, जुगल अग्रवाल, अधीर पांडे, अशोक छाबड़ा, लक्ष्मी अग्रवाल और दिलीप जैन ने परोस कर सहयोग किया।
इसी क्रम में दोपहर के समय मंजीत कौर पति स्व. गुलशन बावेजा की स्मृति में माध्यमिक शाला इमलाई में 65 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। इस सेवा कार्य में शिक्षिका नूतन जैन एवं लायन साथी शिवानी जैन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कल्पना जैन, रवि शंकर मिश्रा, नन्हे भाई राठौर, रश्मि पौराणिक, ज्योति कटहले एवं एन.पी. कोरी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लायंस क्लब की ओर से कीर्ति असाटी, नीलू अग्रवाल, शिल्पी गोयल एवं तरु अग्रवाल ने सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..