दमोह: पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कारण अज्ञात
दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र के फुटेरा वार्ड चार में रहने वाले एक पुलिस आरक्षक की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।
मृतक की पहचान रूपेश साहू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वे सागर जिले की कोतवाली में पदस्थ थे। उनकी पत्नी नीता साहू जिला अस्पताल में नर्स हैं। दंपती के तीन बच्चे हैं।
मृतक के चचेरे भाई सजल साहू ने बताया कि सोमवार सुबह रूपेश साहू की तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। परिजनों का कहना है कि उन्हें भी नहीं पता कि ऐसा क्या हुआ, जिससे यह घटना घटित हुई।
पुत्र की मौत से पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बेटे के दोस्तों और परिचितों से लिपटकर फूट-फूटकर रोते नजर आए। पत्नी और अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..