धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी सागरनाका पुलिस चौकी द्वारा गिरफ्तार..
दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार रखने एवं आपराधिक घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक रचना मिश्रा के निर्देशन में चौकी सागर नाका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
चौकी सागर नाका प्रभारी उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 29 दिसंबर 2025 को ग्राम सतखड़िया में धारदार हथियार से घटना कारित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में..
दुल्चा उर्फ डालचंद पिता नन्हेलाल पटेल (उम्र 41 वर्ष),राजकुमार पटेल पिता शंकरलाल पटेल (उम्र 32 वर्ष),अभिषेक पटेल पिता दौलत पटेल (उम्र 18 वर्ष),सभी निवासी ग्राम सतखड़िया, जिला दमोह शामिल हैं।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 31 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी, प्रधान आरक्षक नीरज श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक प्रेमदास बैरागी, प्रधान आरक्षक राधेश्याम मिश्रा, आरक्षक राहुल राय, आरक्षक अरविंद कुर्मी, आरक्षक यशवंत राजपूत एवं आरक्षक राजेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।


More Stories
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..