अक्षत एवं कलश वितरण कार्यक्रम संपन्न
हिंदू सम्मेलन की तैयारियों हेतु टोली सदस्यों का हुआ प्रशिक्षण
दमोह।
जिले में 15 से 30 जनवरी तक प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को अक्षत एवं कलश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री देव जागेश्वर धाम बांदकपुर स्थित रुद्र परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी 4 जनवरी को होने वाले कलश एवं ध्वज स्थापना कार्यक्रम तथा सम्मेलन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराना था।

इस अवसर पर जिले की विभिन्न बस्तियों, मंडलों और ग्रामों में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के दायित्ववान कार्यकर्ताओं एवं टोली सदस्यों को आमंत्रित किया गया। उन्हें आयोजन की रूपरेखा, उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं सामाजिक भूमिका से संबंधित विषयगत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
गैर-राजनीतिक, समाज का आयोजन…
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि हिंदू सम्मेलन किसी राजनीतिक दल या संगठन विशेष का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण समाज का आयोजन है। जिले के 167 स्थानों पर यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए आपसी एकता, सहयोग और सामाजिक मजबूती को बढ़ावा देना है।
वक्ताओं ने कहा कि सम्मेलन में समाज के हर वर्ग, हर जाति और हर तबके के महिला, पुरुष, युवा, वृद्ध और बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे समाज और अधिक संगठित एवं सशक्त बन सके।
सामाजिक समरसता को मिलेगा बल..
हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त जातिगत एवं वर्गीय भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता स्थापित करना है। इस आयोजन के माध्यम से मातृशक्ति, युवा वर्ग, अनुभवी नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रत्येक परिवार को एक साझा मंच पर लाया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि संगठित समाज ही एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होता है।

4 जनवरी को कलश एवं ध्वज स्थापना..
सम्मेलन की पूर्व तैयारी के अंतर्गत 4 जनवरी 2026 को जिले के सभी मंडलों एवं बस्तियों में चयनित स्थलों पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कलश एवं ध्वज स्थापना की जाएगी। इसके पश्चात निर्धारित सम्मेलन तिथियों पर संबंधित क्षेत्रों में सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिले के 167 स्थानों पर होंगे सम्मेलन..
हिंदू सम्मेलन के आयोजन हेतु दमोह नगर सहित जिले के विभिन्न खंडों और ग्रामों में स्थान चयनित किए गए हैं।
दमोह नगर में महाराणा प्रताप उपनगर, केशव उपनगर, गजानन उपनगर, धरमपुरा पलंदी सहित अनेक बस्तियों में सम्मेलन होंगे।
इसके अतिरिक्त बांसा, पथरिया, बटियागढ़, हटा, पटेरा, हिंडोरिया, जबेरा एवं तेंदूखेड़ा खंडों के अंतर्गत आने वाले सैकड़ों ग्रामों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि सभी स्थानों पर स्थानीय स्तर पर टोली बनाकर कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आयोजन को लेकर उत्साह..
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और समाजजनों में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क, आमंत्रण और व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से करने का संकल्प लिया।
हिंदू सम्मेलन के माध्यम से जिले में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक सहभागिता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।
जिले में इन स्थानों पर होंगे आयोजन
सम्पूर्ण आयोजन में होने वाले सम्मेलन के लिए जिन स्थानों का चयन किया गया है
*उसमें दमोह नगर अंतर्गत* महाराणा प्रताप उपनगर में जबलपुर नाका , नेमीनगर , स्वामी विवेकानंद , जटाशंकर , बेलाताल , न्यू दमोह , केशव उपनगर में विजयनगर , झूलेलाल , हिरदेपुर , सागर नाका , गायत्री बस्ती, गजानन उपनगर अंतर्गत गजानन, राधा रमन , महाकाली , शोभा नगर , धरमपुरा पलंदी उपनगर अंतर्गत नरसिंह , लोको इमलाई , गुरुनानक होंगे
*खंड स्तर एवं ग्राम स्तर पर होने वाले कार्यक्रम स्थान* खंड स्तर पर बांसा में बांसा , हथना , बालाकोट , ऊमरी , जोरतला , भूरी , अभाना , बिसनाखेड़ी , टौरी , पटना बुजुर्ग , इमलिया घाट , मनका , खंड – पथरिया के नंदराई , बोतराई , लाखरौनी , बेलखेड़ी , किंद्राहों , बिलानी , सूखा , जेरठ , सेमरा बुजुर्ग , सदगुंवा , कुमेरिया , तुरकाई ,
खंड बटियागढ़ के फुटेराकलां , आजनी , लुकायन , खड़ेरी , केरबना , कैथोरा , हिंगवानी , नरसिंहगढ़ , खैजरा कलां , सीतानगर , पिपरिया चंपत , किशुनगंज , खंड हटा के लुहारी , भटिया , रनेह , बिजवार , कलुआ कला , रसीलपुर , हिनौता कला , पिपरिया , गैसाबाद , मुहराई , मड़ियादों , वर्धा , मालवारा , काईखेड़ा , कांटी , विनती , रजपूरा , नारायणपुरा , सादपुर , फतेहपुर , वर्तलाई , हारट , मगरोन ,खंड पटेरा के कुम्हारी , हिनौती , देवरीरतन , मझगुवां हंसराज , पटेरिया , राजबंदी , बिलाईखुर्द , बमनपुरा , कुंडलपुर , माडिया टिकैट , बरखेराबैस , सोजना शामिल है। खंड हिंडोरिया अंतर्गत बिलाई , गुंजी , पालर , ख़जरी , मुड़िया , बांदकपुर , हलगज , बलारपुर , देवडोगरा , कुढ़ई, खंड जबेरा के दुगानी , कोरता , कलेहरा , चौपरा , नोहटा , कुलुवा , हरदुआ सड़क , खमरिया , सिग्रामपुर , भैंसा , पौड़ी मानगढ़ , सिंगपुर , कुसमी मानगढ़ , बनवार , घटेरा , रोंड , बम्होरी मानगढ़, खंड तेंदूखेड़ा के नरगुआ माल , बम्होरी पाजी , जामुनखेड़ा , अजीतपुरा , सांगा , धनगौर कलां , तारादेही , खमरिया शिवलाल , सरसबगली , चंदना , समनापुर , बमनौदा , सेलवाड़ा , सहजपुर , पठादो , इमलाडोल , झलोंन , बगदरी , पुरा , समना कला , सर्रा , तेजगढ़ , माड़नखेड़ा , कुलुवा , हिनौती , मोहरा , परासई शामिल है।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..