दमोह।
कोतवाली थाना पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 जनवरी 2026 को फरियादी अनिल पटैल पिता रामकिशुन पटैल, निवासी धरमपुरा वार्ड क्रमांक 39 दमोह ने जिला अस्पताल दमोह से अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक MP 34 ME 8414 चोरी होने की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 14/26 धारा 303 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर लगातार पतारसी की जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 05 जनवरी 2026 को भ्रमण के दौरान कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम शंभू बंसल पिता चोखेलाल बंसल, उम्र 28 वर्ष, निवासी बांसा तारखेड़ा दमोह बताया।
आरोपी ने जिला अस्पताल दमोह से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही उसने वर्ष 2024 में मिशन अस्पताल दमोह से भी एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की, जिस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 132/24 धारा 379 भादवि पूर्व से पंजीबद्ध है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। बरामद वाहनों में एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक MP 34 ME 8414, अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये एवं दूसरी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक MP 34 MK 9669, अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये शामिल है।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, सहायक उप निरीक्षक अलजार सिंह, प्रधान आरक्षक हेमंत अवस्थी, अभिषेक चौबे, देवेंद्र रैकवार, अजीत दुबे, महेश यादव, आरक्षक नरेन्द्र पटेरिया, ब्रजेन्द्र मिश्रा एवं आयुष मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों द्वारा टीम के कार्य की सराहना की गई है।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..