जबलपुर नाका बस्ती में हिंदू सम्मेलन स्थल का विधिवत भूमिपूजन संपन्न, शांताअक्का जी रहीं उपस्थित..

Spread the love

जबलपुर नाका बस्ती में हिंदू सम्मेलन स्थल का विधिवत भूमिपूजन संपन्न, शांताअक्का जी रहीं उपस्थित..
दमोह।
जबलपुर नाका बस्ती स्थित पॉलिटेक्निक परिसर में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन स्थल का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम गुरुवार को गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की वंदनीय प्रमुख संचालिका माननीय शांताअक्का जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।


अल्प प्रवास पर दमोह पहुँचीं शांताअक्का जी का कार्यक्रम स्थल पर गाजे-बाजे के साथ आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई और विधिविधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ। शांताअक्का जी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कुदाली चलाकर भूमिपूजन किया।


इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शांताअक्का जी ने कहा कि हिंदू सम्मेलन जैसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं संगठन की भावना को सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आने वाली पीढ़ी को अपने संस्कार, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति दायित्व का बोध कराते हैं। साथ ही उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता को राष्ट्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।


कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह, अनुशासन और धार्मिक वातावरण बना रहा। जबलपुर नाका बस्ती के हिंदू सम्मेलन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।


इस अवसर पर दीपक तिवारी, हिमांशु रैकवार, नंदू यादव, जमना चौबे, देव सिंह ठाकुर, अजीत सिंह ठाकुर, लकी रैकवार, संजू रैकवार, पवन तिवारी, मनीष तिवारी, मेघा ताम्रकार, सविता उपाध्याय, दुर्गेश मिश्रा, इंदु वैद्य सहित हिंदू सम्मेलन के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक जयघोष के साथ किया गया।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com