नवादा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में डॉ.रश्मि जेता को बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड..
दमोह। बिहार के नवादा में आयोजित नवादा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के छठे संस्करण में फिल्म जगत की कई उपलब्धियां सामने आईं। इस प्रतिष्ठित समारोह के दौरान विश्व भर की चुनिंदा फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें दमोह के डॉ. रश्मि जेता और उनकी टीम द्वारा निर्मित फिल्म “द ग्रैफिटी” को भी प्रदर्शित किया गया।

फेस्टिवल की खास बात यह रही कि स्क्रीनिंग और अवॉर्ड समारोह के दौरान बॉलीवुड की कई जानी-मानी फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं। इस वर्ष फेस्टिवल में दुनिया भर से करीब 2300 फिल्मों ने हिस्सा लिया, जिनमें से चयनित फिल्मों को अलग-अलग श्रेणियों में अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। फिल्म “द ग्रैफिटी” के निर्माता-निर्देशक डॉ. रश्मि जेता को उनके उत्कृष्ट निर्देशन के लिए बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया।
यह सम्मान उन्हें प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता दीपक तिजोरी के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनीष सोनी और नरेंद्र अठ्या भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि फिल्म “द ग्रैफिटी” ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का सशक्त संदेश देती है।

इस फिल्म की शूटिंग बेंगलुरु के मेलकोटे स्थित धनुष्कोड़ी क्षेत्र में की गई है। फिल्म की कहानी स्थानीय समाजसेवी मोहम्मद शोएब और उनकी टीम द्वारा ऐतिहासिक धरोहरों पर की गई बेतरतीव लिखावट को साफ करने की मुहिम पर आधारित ळें फिल्म में मनीष सोनी और जूही खुशी सोनी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जबकि नरेंद्र अठ्या ने असिस्टेंट डायरेक्टर और राहुल तिवारी ने सिनेमेटोग्राफर के रूप में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की इस उपलब्धि से पूरी टीम में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न..
दमोह। उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था दमोह द्वारा विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का कार्यक्रम प्रधान मंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस सभागार दमोह में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सिद्धार्थ मलैया, विशिष्ट अतिथि के रूप में दमोह कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर उपस्थित हुए जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमति रामकुमारी पाठक, डॉक्टर आलोक जैन प्राचार्य प्रधान मंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस, जन अभियान परिषद के जिला संयोजक सुशील नामदेव,प्रमोद गांगरा विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता संयोजक ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया व मंच पर पधारे अतिथि गणों का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत सरकार किया गया।

जिसमें सिद्धार्थ मलैया का स्वागत हेमंत पाठक ने व कलेक्टर महोदय का राहुल पाठक ने सम्मान किया विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान भूमिका चक्रवर्ती जे.पी.बी विद्यालय, द्वितीय स्थान काजल शर्मा सरस्वती शिशु विद्यालय, तृतीय स्थान क्रांति अहिरवार शासकीय हृदयपुर स्कूल, विशिषट स्थान दीक्षा कोरी उत्कृष्ट विद्यालय, गौरी कटारया सेंट जान स्कूल महाविद्यालय स्तर पर पुरस्कार श्रेष्ठ प्रथम स्थान सेजल चौरसिया, रानी अहिल्याबाई महाविद्यालय, प्रथम स्थान गौरव विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान अंशिका पटेल तृतीय स्थान नर्मदा लोधी प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस, व सभी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र से मम्मनित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजू नामदेव ने किया व आभार राहुल पाठक ने व्यक्त किया।
जिला भाजपा की संगठनात्मक कामकाजी बैठक संपन्न..
प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन का मूलमंत्र..
बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन का कार्य करना है – जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे..
दमोह – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला संगठनात्मक कामकाजी बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने की। बैठक में दमोह लोकसभा सांसद राहुल सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह,हटा विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक, बीएलए 1 सिद्धार्थ मलैया, सतेंद्र सिंह, बहादुर पटैल, नरेन्द्र सराफ, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटैल, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू कटारे, पूर्व विधायक पी. एल. तंतुवाय, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, अरुण तिवारी, महेश पटैल मंचासीन रहे।

बैठक के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं कार्यकत्ताओं ने प्रदेश महामंत्री का जिला कार्यालय में स्वागत किया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक, लोकहितकारी, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय पहल कर रही है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प के प्रति संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्णतः प्रतिबद्ध है। कड़ाके की शीतलहर के बावजूद दूरस्थ ग्रामांचलों से पहुंचे ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति संगठन के प्रति उनकी दृढ़ता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करती है।
उन्होंने कहा कि सघन गहन पुनरीक्षण का कार्य संगठन को मजबूत करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना, नए मतदाताओं को जोड़ना तथा पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन का कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत को जमीन पर मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से ही मतदाता सूची शुद्ध, विश्वसनीय और सशक्त बन सकती है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मतदाता सूची के सत्यापन कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और अपात्र नाम सूची में शामिल न हों। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ और जागरूक कार्यकर्ता ही संगठन की सफलता की कुंजी हैं।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज गोलू, संजय यादव, मनीष तिवारी, राघवेंद्र परिहार, करन सिंह लोधी, जिला मंत्री कपिल शुक्ला, भारत सिंह लोधी, रानू नामदेव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन, कार्यालय मंत्री देवकी नंदन पटैल, कोषाध्यक्ष सुरेश पटैल, आईटी सेल प्रभारी रिंकू गोस्वामी, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा सहित मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों की उपस्थिति रही।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..