राज्यमंत्री लखन पटेल जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हुए शामिल
केरवना ने शाहपुर को 58 रन से हराकर जीता खिताब
दमोह |
प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल स्वर्गीय पंडित श्री गया प्रसाद शुक्ला जी की पुण्य स्मृति में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
फाइनल मुकाबला हरियाली स्टेडियम, भाटवरी अहरोरा में केरवना और शाहपुर की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में केरवना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहपुर को 58 रन के बड़े अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों की सराहना करते हुए कहा कि खेल में जीत-हार लगी रहती है, लेकिन हार से सीख लेकर दोबारा मैदान में उतरना ही खिलाड़ी की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि युवा खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व की भावना विकसित कर सकते हैं।
टूर्नामेंट में विजेता टीम को 51 हजार रुपये नगद एवं शील्ड, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद एवं शील्ड प्रदान की गई। आयोजन में ग्राम केरवना के सरपंच राजा पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर खरग्राम पटेल, अरविंद पटेल, कपिल शुक्ला, कमेटी सदस्य राहुल शुक्ला, नाथूराम पटेल, मनोज पटेल, कृष्णा पटेल, भूषण पटेल, सहित नरेंद्र व्यास, दिनेश पटेल, महेंद्र पटेल, नरोत्तम पटेल, महेश पटेल, गोपाल पटेल, बलिराम आठया, प्रशांत पटेल एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। अंत में अतिथियों ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश..
दमोह |
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने आज सायं जबेरा विधानसभा क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
राज्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा और जनहित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..