कोतवाली पुलिस ने 3-3 हजार रुपये के इनामी दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार..
दमोह।
पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा फरार एवं इनामी आरोपियों की धरपकड़ के लिए दिए गए निर्देशों के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दो फरार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 248/25 अंतर्गत धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1), 190, 191(2), 191(3), 125 बीएनएस तथा इजाफा धारा 118(2), 103(1), 109 बीएनएस में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम सक्रिय रूप से तलाश कर रही थी। इसी क्रम में दिनांक 13 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में..
नित्तू उर्फ नितिन पिता ऐलू उर्फ प्रहलाद, निवासी फुटेरा वार्ड नंबर 5, दमोह
शेख कल्ला उर्फ कल्लन पिता शेख छुट्टन उर्फ शेख निजाम, उम्र 53 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 39, दमोह
शामिल हैं।
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा 3-3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, उप निरीक्षक सियाराम सिंह, प्रधान आरक्षक महेश यादव, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, ब्रजेन्द्र मिश्रा एवं आकाश पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा है कि जिले में फरार एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..