केशव नगर में 25 लाख की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड का भूमिपूजन…
दमोह |
दमोह जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया दिगम्बर के ग्राम लाड़ानबाग स्थित केशव नगर में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड का भूमिपूजन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के तौर पर दमोह विधायक एवं पूर्व वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया ने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को सुगम, सुरक्षित और टिकाऊ परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। केशव नगर में बनने वाली यह सीमेंट कांक्रीट रोड लंबे समय तक लोगों को लाभ पहुंचाएगी।
कार्यक्रम में विवेक शैन्डेय, रमन खत्री, संतोष अठ्या, मनीष तिवारी, राजीव अयाची, कपिल सोनी, संतोष रोहित, गुड्डा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। भूमिपूजन के साथ ही निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की बात कही गई।
महिला साइकिल रैली से होगा बुंदेली मेला महोत्सव 2026 का शुभारंभ..
20 जनवरी को दमोह आएंगी प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी..
दमोह।
बुंदेली संस्कृति, परंपरा एवं लोककला के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली मेला महोत्सव 2026 का आयोजन इस वर्ष 16 जनवरी से 1 फरवरी तक किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर मेला ग्राउंड में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें मेला पदाधिकारी विवेक शेंडे, सिद्धार्थ मलैया, प्रभात सेठ एवं मोहित संगतानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 16 जनवरी को महिला साइकिल रैली के साथ किया जाएगा। यह रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए तहसील मैदान में संपन्न होगी। रैली का उद्देश्य महिलाओं की सहभागिता के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता एवं बुंदेली संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है।
आयोजकों के अनुसार बुंदेली मेला महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं लोककलाओं से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य बुंदेली संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना है।
महोत्सव के अंतर्गत 20 जनवरी को देश की प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी अपनी सुमधुर प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही लोकप्रिय पॉप सिंगर मनन वीर सिंह भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
मेले में राम की शक्ति पूजा, आम्रपाली एवं बुद्ध नाटिका, नारी गौरव एवं महान पुरुषों पर आधारित प्रस्तुतियां, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन “कौन है दमदार”, स्वर श्री, नृत्य श्री एवं वाद्य श्री जैसे अनेक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक महोत्सव को सफल बनाएं तथा बुंदेली विरासत के संरक्षण और संवर्धन में सहभागी बनें।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..