पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोप, शिकायत वापस लेने का दबाव..
करणी सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग..
दमोह।
करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर, जिला दमोह के प्रतिनिधियों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर थाना पटेरा में पदस्थ पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि तीन आरक्षकों द्वारा पहले मारपीट की गई और अब शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
करणी सेना जिला अध्यक्ष नितिन सिंह तोमर एवं सागर संभाग महामंत्री निहाल सिंह तोमर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 06 नवंबर 2025 को थाना पटेरा में पदस्थ आरक्षक प्रमोद चौबे, इंद्रजीत लोधी एवं अनिल लोधी ने कथित रूप से शराब के नशे में गाली-गलौच करते हुए मारपीट की थी। इस संबंध में पूर्व में पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 13 जनवरी 2026 की रात लगभग 3 बजे, मामले के प्रमुख आरोपी शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगे। संगठन का दावा है कि इस घटना के वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध हैं, जिनमें दबाव बनाने वाले व्यक्ति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
करणी सेना ने पुलिस अधीक्षक से वीडियो में दिखाई दे रहे सभी व्यक्तियों की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोहराई गईं या समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो करणी सेना को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस दौरान कपिल राजपूत, सैफ खान, शिवम, कुनाल, विकास राजपूत सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..