थाना कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 243.54 लीटर अवैध शराब व कार जब्त..

Spread the love

थाना कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 243.54 लीटर अवैध शराब व कार जब्त..
दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह श्री सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी हटा श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में थाना कुम्हारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।
थाना प्रभारी कुम्हारी उप निरीक्षक बृजेश पाण्डेय एवं उनकी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए कार क्रमांक MP-20-CE-0679 को पकड़ा, जिसमें अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से कुल 243.54 लीटर अवैध शराब बरामद की, जिसमें
05 पेटी देशी प्लेन शराब (प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव) कुल 250 पाव, मात्रा 45 लीटर, कीमत लगभग ₹20,000
05 पेटी देशी लाल मसाला शराब
29 लाल रंग की पन्नियां (प्रत्येक में 25-25 पाव)
एक सफेद थैले में 128 पाव लाल मसाला शराब
कुल मिलाकर देशी लाल मसाला शराब 1103 पाव, मात्रा 175.5 लीटर, कीमत लगभग ₹1,10,300 पाई गई। इस प्रकार कुल 1353 पाव शराब की कीमत लगभग ₹1,30,300 आँकी गई है।
इसके साथ ही एक हुंडई कंपनी की मैरून रंग की कार क्रमांक MP20CE0679, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,00,000 है, को भी जब्त किया गया। कार से संबंधित आरसी कार्ड, पीयूसी एवं बीमा दस्तावेज भी पुलिस द्वारा जप्त किए गए।
इस मामले में अनिल राजपूत निवासी ग्राम देवरी रतन, थाना कुम्हारी सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सराहनीय कार्रवाई में उप निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक गोविन्द सिंह, आरक्षक 750 जीवन पटेल, आरक्षक 834 वीर सिंह एवं सैनिक 262 प्रीतम सिंह (थाना कुम्हारी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com