श्री शिव साईं मंदिर से 21 जनवरी को निकलेगी राम गंगा यात्रा…
दमोह। श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण राम गंगा यात्रा का आयोजन आगामी 21 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। यह पावन यात्रा श्री शिव साईं मंदिर, बेलाताल दमोह से 21 जनवरी को प्रातः 9 बजे विधिवत रूप से प्रारंभ होगी।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जी के दर्शन, चित्रकूट में कामतानाथ जी की परिक्रमा, मंदाकिनी स्नान, रामघाट, हनुमान धारा, गुप्त गोदावरी, सती अनुसुइया, फटिक शिला एवं बराह के हनुमान जी के दर्शन कराए जाएंगे।
इसके पश्चात प्रयागराज में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर गंगा स्नान, लेटे हनुमान जी के दर्शन तथा आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के अन्य पड़ावों में मैहर में गुप्त नवरात्रि पर्व पर आदिशक्ति मां शारदा के दर्शन एवं बांदकपुर में 13वें ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान देवाधिदेव महादेव श्री जागेश्वरनाथ जी के दर्शन एवं गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा।
यह यात्रा विशेष बस द्वारा संपन्न कराई जाएगी, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए ठहराव एवं भोजन की समुचित व्यवस्था रहेगी। यात्रा का संरक्षण श्री शिव साईं मंदिर बेलाताल के पुजारी पं. श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज के सान्निध्य में किया जा रहा है।
यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु शीघ्र पंजीकरण कराकर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु मोबाइल नंबर 8319809383 पर संपर्क किया जा सकता है।
श्री शिव साईं मंदिर से 21 जनवरी को निकलेगी राम गंगा यात्रा…



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..