दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार..
दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली थाना पुलिस ने 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया।
दिनांक 25 जनवरी 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने जटाशंकर मुक्तिधाम के पास दमोह में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी शोहिल खान पिता शरीफ खान उम्र 25 वर्ष निवासी करके मोहल्ला, दमोह को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक तथा एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू जप्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 61/26 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, सउनि अलजार सिंह, प्र.आर. अभिषेक चौबे, प्र.आर. अजीत दुबे, प्र.आर. देवेन्द्र रैकवार, प्र.आर. महेश यादव, आर. नरेन्द्र पटैरिया, ब्रजेन्द्र मिश्रा एवं आकाश पाठक की सराहनीय भूमिका रही।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
लुहर्रा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..