आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पुलिस अधिकारियों को प्रदान किए गए मेडल..
दमोह। भारत सरकार गृह विभाग द्वारा देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष मेडल प्रदान किए गए। इसी क्रम में शनिवार को दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन कर जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मेडल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया द्वारा पुलिस अधिकारियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे, एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी मेडल प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि यह मेडल पुलिस विभाग के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिया गया यह सम्मान पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने वाला है और उन्हें और अधिक जिम्मेदारी व निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न थानों से आए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस सम्मान को गौरव का विषय बताते हुए अपने दायित्वों को और बेहतर ढंग से निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस विभाग की एकजुटता और सेवा भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..