दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों सहित दो आरोपी गिरफ्तार..
दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दमोह कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में दिनांक 25 जनवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मोला अली की पहाड़ी, सर्किट हाउस दमोह के पास से आरोपी लकी पिता नंदन यादव (उम्र 22 वर्ष) निवासी ग्राम एरोरा, चौकी जबलपुर नाका दमोह तथा अजय पिता केशव प्रसाद शुक्ला (उम्र 21 वर्ष) निवासी जबलपुर नाका, महेश राय के घर के पीछे दमोह को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्टा मय एक राउंड, एक 32 बोर की पिस्टल एवं एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (क्रमांक MP 20 CG 1118) जप्त की है। जप्त सामग्री की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 64/26 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 130, 177(3) मोटर व्हीकल एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी..
लकी पिता नंदन यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम एरोरा, चौकी जबलपुर नाका, दमोह
अजय पिता केशव प्रसाद शुक्ला, उम्र 21 वर्ष, निवासी जबलपुर नाका, महेश राय के घर के पीछे, दमोह
जप्त मशरूका
12 बोर का देशी कट्टा मय एक राउंड
32 बोर पिस्टल
सफेद रंग की स्विफ्ट कार (MP 20 CG 1118)
सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, सउनि अलजार सिंह, प्र.आर. अभिषेक चौबे, अजीत दुबे, कलीम खान, देवेन्द्र रैकवार, महेश यादव, आर. नरेन्द्र पटैरिया, ब्रजेन्द्र मिश्रा एवं आकाश पाठक की सराहनीय भूमिका रही।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..