रामभक्ति की आध्यात्मिक धारा में सराबोर हुआ बुंदेली दमोह महोत्सव..

Spread the love

रामभक्ति की आध्यात्मिक धारा में सराबोर हुआ बुंदेली दमोह महोत्सव
दमोह। बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को आध्यात्मिक भावधारा से ओतप्रोत सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती कविता शाह एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत रामभक्ति की सशक्त और भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया।
प्रस्तुति के प्रथम चरण में रामभक्ति की भावधारा को सजीव किया गया, वहीं द्वितीय चरण में श्रीराम स्तुति की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श, करुणा एवं धर्मभाव को राग यमन कल्याणी एवं ताल मिश्रचापु में प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात हनुमान चालीसा की ऊर्जावान प्रस्तुति ने वीर रस और भक्तिरस का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन राग कुरुंजी में प्रस्तुत रामचंद्र मंगलम् से हुआ।


बुंदेली खेलों में बच्चों का जोश, विजेताओं को किया गया सम्मानित..


दोपहर सत्र में बुंदेली खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत लंगड़ी, ची और धप्प-चपेटा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभात सेठ एवं मोहित संगतानी उपस्थित रहे।
अक्षत गोस्वामी एवं अतुल तिवारी द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। बच्चों के उत्साह और पारंपरिक खेलों की जीवंतता ने दर्शकों का मन मोह लिया।
आज बुंदेलखंड की प्रसिद्ध गायिका कविता शर्मा देंगी विशेष प्रस्तुति
शाम को नृत्य श्री प्रतियोगिता के विजेताओं की प्रस्तुति, लोकल ऑर्केस्ट्रा द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुति तथा नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

आज बुंदेलखंड की प्रसिद्ध गायिका कविता शर्मा देंगी विशेष प्रस्तुति..

शाम को नृत्य श्री प्रतियोगिता के विजेताओं की प्रस्तुति, लोकल ऑर्केस्ट्रा द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुति तथा नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


आज बुंदेलखंड की प्रसिद्ध गायिका “आगड़ दम-बागड़ दम” फेम कविता शर्मा बुंदेली दमोह महोत्सव में अपनी विशेष प्रस्तुति देंगी

महोत्सव समिति ने सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की है।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com