महात्मा गांधी व्यक्ति नहीं हम सब की प्रेरणा है- मानक पटेल
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहीद दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपति महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण करते हुए उनके चित्र पर मार्ल्यापण करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि वर्तमान परिवेश में हमारे देश में दो विचारधाराओ की लड़ाई है एक तरफ हिंसा है तो दूसरी तरफ मोहब्बत भाईचारा है। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा ने कहा कि जिन बापू ने अहिंसा और लाठी की दम पर देश को आजादी दिलाई हमें स्वतंत्र भारत दिया वहीं केन्द्र में बैठी मोदी की भाजपा सरकार महत्वपूर्ण योजनाओं में से उनका नाम मिठा रही है। वीरेन्द्र दबे, राजेश तिवारी, परम यादव, प्रदीप पटेल, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, रजनी ठाकुर, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, बबलू भट्ट, अमर सिंह, कमला निषाद, आशुतोष शर्मा, अमित बुधौल्या, शमीम कुरैशी, अजय जाटव, गीता लोधी, पप्पू कुशवाहा, उवेद गौरी ने भी अपने श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी व्यक्ति नहीं प्रेरणा है वह भारत देश ही नहीं समूचे विश्व के आदर्श है। भाजपा उनका नाम भले कही मिटा दे किंतु उनकी विचार धारा हमारे दिलो से नहीं मिटा सकती पुनः समस्त कांग्रेसजनों जिनमें हाजी अलीम बिन्दु पटेल, एके चिश्ती, वकील कुरैशी, सनील सिंह, अलीम खान, करण बैन, संजु अहिरवार, गनेश प्रजापति, इनायत अली, सलीम बैटरी, अरविंद सिंह, प्रदीप अहिरवार वरिष्ठो के साथ घंटाघर पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।
महात्मा गांधी व्यक्ति नहीं हम सब की प्रेरणा है- मानक पटेल



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..