मुक्ति सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच ने ग्रामीण स्तर पर कार्यक्रम किए गए..
दमोह। जन अभियान परिषद के कार्यक्रम ग्रामोदय से अभ्युदय के अंतर्गत नवांकुर संस्था मुक्ति सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच ने इमलिया घाट बढ़ाययु और सुरादेही में ग्रामीण स्तर पर कार्यक्रम किए गए जिसमें ग्राम के सरपंच सचिव एवं प्रसफुटन समिति अध्यक्ष समित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण लोगों को बताया गया कि नवाकुर और प्रस्फुटन संस्थाएं समिति मिलकर गांव के विकास के लिए किस प्रकार कार्य कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में संस्थाएं बोरीबंद वृक्षारोपण स्वच्छता अभियान जनजागृति के विभिन्न कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईमालिया घाट सरपंच अजय सिंह जन अभियान परिषद से श्री वंदना जैन और नवांकुर संस्थान से अखिलेश गोस्वामी और कृष्णा तिवारी की उपस्थिति रही।
मुक्ति सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच ने ग्रामीण स्तर पर कार्यक्रम किए गए..


More Stories
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..