दमोह में अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम अपराध समीक्षा बैठक आयोजित..
दमोह। अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत पंजीबद्ध अपराधों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला कंट्रोल रूम दमोह में किया गया। यह बैठक विशेष पुलिस महानिदेशक (अजाक) भोपाल आशुतोष राय (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक (अजाक) सागर जोन सुश्री प्रतिमा पटैल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक अजाक दमोह श्री सौरभ त्रिपाठी सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा वर्ष 2025 में अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम अंतर्गत जिले में पंजीबद्ध प्रकरणों में की गई प्रभावी कार्यवाही की जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने अपराध, चालान, राहत प्रकरणों के निराकरण, एनएचएए पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के शत-प्रतिशत निराकरण, पीड़ित एवं साक्षी संरक्षण योजना के क्रियान्वयन तथा जनचेतना शिविरों के आयोजन से संबंधित विवरण बैठक में रखा।
विशेष पुलिस महानिदेशक आशुतोष राय (भा.पु.से.) ने अधिनियम अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ितों को 07 दिवस के भीतर राहत राशि की प्रथम किस्त प्रदान करने, पुलिस विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के मध्य टीएल बैठक आयोजित करने, एनएचएए पोर्टल की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण, पीड़ित एवं साक्षी संरक्षण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा हॉटस्पॉट एवं एक्सट्रीम हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जनचेतना शिविर आयोजित करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक के समापन उपरांत विशेष पुलिस महानिदेशक आशुतोष राय द्वारा पौधारोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
दमोह: एससी/एसटी अपराधों की समीक्षा, विशेष पुलिस महानिदेशक ने दिए दिशा-निर्देश..


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..