दमोह पुलिस को बड़ी सफलता, 2500 रुपये का इनामी आरोपी कानपुर से गिरफ्तार
गंभीर अपराध में फरार आरोपी गिरफ्त में, जबलपुर नाका चौकी पुलिस टीम को मिली सफलता
दमोह।
पुलिस अधीक्षक दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों के प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दमोह पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं सीएसपी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी दमोह (देहात) टीआई श्रीमती रचना मिश्रा के निर्देशन में चौकी जबलपुर नाका प्रभारी उप निरीक्षक प्रसिता कुर्मी एवं उनकी टीम ने थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 453/25, धारा 64(2)(m) बीएनएस के तहत फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
घटना दिनांक 27 जून 2025 से फरार आरोपी प्रवेश यादव पिता उमाशंकर यादव, निवासी एरोरा, को पुलिस टीम द्वारा कानपुर (उत्तर प्रदेश) से तलाश कर विधिवत हिरासत में लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा पूर्व में ₹2500/- का इनाम घोषित किया गया था।
इनामी आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक प्रसिता कुर्मी, प्रधान आरक्षक सचिन नामदेव, सुमन, आरक्षक हेमराज, रूपेश यादव, गौरव सिंह, प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही। इसके साथ ही साइबर सेल से प्रधान आरक्षक राकेश आठ्या एवं आरक्षक मयंक दुबे का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
दमोह पुलिस द्वारा लगातार फरार अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है, जिससे अपराधियों में भय एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है।
कर्ज के बहाने जंगल बुलाकर की लूट व हत्या, दमोह पुलिस का खुलासा
लोन कलेक्शन एजेंट की पत्थर पटककर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
फील्ड ऑफिसर की लूट के इरादे से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
दमोह।
दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना तेजगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम
सगौनी पारन के जंगल ऊमरघाट में एक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक की पहचान विनोद अहिरवार पिता गोपी उर्फ दयाराम अहिरवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुडई थाना पटेरा जिला दमोह के रूप में की गई।
मृतक फ्यूजन फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन एजेंट के पद पर कार्यरत था और लोन की किश्तों की वसूली हेतु ग्राम सगौनी, दशौदा एवं ऊमरघाट आया हुआ था। मृतक के पास कलेक्शन की राशि लगभग एक लाख रुपये थी। पोस्टमार्टम एवं जांच में उसकी मौत सिर पर पत्थर पटककर की गई हत्या होना पाई गई।
कर्ज के बहाने बुलाकर की हत्या
लूट एवं हत्या की गंभीर घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा एसडीओपी तेंदूखेड़ा श्रीमती अर्चना अहीर को प्रकरण के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। एसडीओपी के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा सूक्ष्मता से जांच की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी गोविन्द सिंह गौड पिता मंगल सिंह आदिवासी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम ऊमरघाट थाना तेजगढ़, पर कर्ज बकाया था। आरोपी ने दूसरी किश्त चुकाने का झांसा देकर मृतक को ऊमरघाट जंगल बुलाया। मृतक आरोपी को पूर्व से जानता था और इसी विश्वास में उसके साथ बाइक से जंगल चला गया, जहां आरोपी ने सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी और कलेक्शन की राशि लूटकर फरार हो गया।
आरोपी से नगदी, मोबाइल व अन्य सामग्री जब्त
प्रकरण में एसडीओपी तेंदूखेड़ा श्रीमती अर्चना अहीर द्वारा स्वयं के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से मृतक की मोटरसाइकिल की चाबी, नया मोबाइल (कीमत ₹22,000), नगद ₹34,340, एवं मृतक का बंद मोबाइल जब्त किया गया।
इन अधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका
उक्त अंधे हत्याकांड के खुलासे में थाना प्रभारी तेजगढ़ उप निरीक्षक अरविन्द सिंह ठाकुर, सउनि. सतेन्द्र सिंह राजपूत, सउनि. अक्षेन्द्र नाथ (चौकी प्रभारी इमलिया) सहित प्रधान आरक्षक रघुराज सिंह, भगवत पटैल, नेतराम सेन, संदीप महोविया, हीरालाल, आरक्षक सुरेन्द्र सिंह घोसी, चैन सिंह, देवराज पटैल, राजन राजपूत, उमेश पटैल, प्रवीण कुमार, रोहित परिहार, मुकेश, हरि सिंह लोधी, अजय वर्मा तथा साइबर टीम से प्र.आर. सौरभ टंडन, राकेश अठ्या, महेन्द्र, रोहित सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
दमोह पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से अंधे हत्याकांड का खुलासा संभव हो सका है।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..