बाल विवाह मुक्त प्रचार रथ यात्रा का समापन सम्पन्न..
दमोह। आकांक्षी ब्लॉक तेन्दूखेडा़ के विभिन्न गावों मे संकल्प समाज सेवी संस्था दमोह व्दारा एक्सिस टू जस्टिस परियोजना के तहत बाल विवाह रोकने एवं बाल अधिकारों के प्रति आम जन मे जागरुकता लाने 26 जनवरी 2026 से एक बाल विवाह मुक्त भारत प्रचार रथ निकाला गया। उक्त प्रचार रथ यात्रा का 05 फरवरी 2026 को ग्राम पतलौनी मे विधिवत मंचीय कार्यक्रम के साथ समापन किया गया। इस सम्बन्ध में संस्था के देवेन्द्र दुबे, सुजात खान ने बताया कि भारत सरकार व्दारा विगत 27 नवंबर 2025 से आगामी 08 मार्च 2026 अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के इसी अभियान के सशक्तिकरण को लेकर प्रचार रथ व्दारा आकांक्षी ब्लॉक तेन्दूखेडा़ के अनेक गावों एवं पंचायतों का भ्रमण किया गया। इस दौरान सभी ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियों ,नाबालिग बच्चों एवं उनके अभिभावको ं- पालकों को बाल विवाह से मुक्त व्यक्ति,समाज, गांव,पंचायत, जिला एवं देश बनाने सामुहिक शपथ भी दिलाई गई। अभियान के दौरान बच्चों के पालकों से वचन पत्र भी भरवाये गये। इस मौके पर प्रचार रथ के माध्यम से बच्चों के अधिकारों एवं उनके संरक्षण के बारे मे भी समझाया गया। प्रचार रथ यात्रा को गावों मे अच्छा समर्थन मिला। प्रचार रथ के समापन कार्यक्रम में अतिथि खुशबू तिवारी,सरपंच बेड़ी सदर, भारत सिंह, कृष्णा तिवारी, प्रतिभा लोधी, रितु विश्वकर्मा, दर्शन नामदेव आदि की विशेष भूमिका एवं उपस्थिति सराहनीय रही।
बाल विवाह मुक्त प्रचार रथ यात्रा का समापन सम्पन्न..


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..