भाजपा आपस में लड़ाने की राजनीति करती है – हेमंत लारिया..

Spread the love

भाजपा आपस में लड़ाने की राजनीति करती है – हेमंत लारिया..

दमोह। जिला अनुसूचित कांग्रेस कमेटी के विभाग की समीक्षा बैठक प्रदेश से अनुसूचित विभाग के जिला प्रभारी हेमंत लारिया के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी हेमंत लारिया ने कहा कि भाजपा विवादित मुददो को उठाकर राजनीति करती है। वह एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने का काम कर रही है। आज जो पंचायत/वार्ड समितिया बन रही है। उनमें अनुसूचित वर्ग की अधिक से अधिक भागेदारी की जाये। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा कहा कि भाजपा ने अनुसूचित वर्ग में सेंध मारकर वोटे तो हथिया लिया किन्तु आज अनुसूचित वर्ग भी जान चुका हैं कि उनका हित कांग्रेस पाटी ही कर सकती है। अनुसूचित वर्ग के जिलाध्यक्ष अजय जाटव ने कहा कि उनके जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में मजवूती से काम कर रहे है। वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, प्रदीप पटेल, अमर सिह, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दृगपाल सिंह, बसंत कुशवाहा, प्रदेश महासचिव मुकेश रोहिताश, मंजीत यादव, अफजल खान, शमीम कुरेशी, प्रवेन्द्र चंद्राकर, मदन सुमन, रियाज खान ने भी अपने संबोधन में कहा कि अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष पर पूर्व में भाजपा द्वारा नजरबंद करवाया किन्तु बगैर भयभीत हुए वह अपने संगठन के साथ आम जनता की लड़ाई लड़ रहे है। इस अवसर पर अशोक ठाकुर, गोपाल रैकवार, खिल्लू ठाकुर, पप्पू लारिया, हुकुम पटेल, मनमोहन मानक अहिरवार, नरेश प्रशांत अहिरवार, करण बैन, कुलदीप अहिरवार, संजू अहिरवार, ए.के. चिश्ती, दीपक अहिरवार, राजा अहिरवार, जित्तू अहिरवार, बाबू चौहान, समेंत अनेको अनुसूचित वर्ग के पदाधिकारियें कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com