स्कूलों में स्थापित होगी ‘हौसला पेटी’, बच्चों की सुरक्षा व आत्मविश्वास बढ़ाने पुलिस की नई पहल..
दमोह पुलिस की नई पहल: स्कूलों में स्थापित होगी ‘हौसला पेटी’..
बिना भय के रख सकेंगे अपनी बात: बच्चों की शिकायतें रहेंगी पूरी तरह गोपनीय..
त्वरित कार्रवाई का भरोसा: विद्यालय परिसरों को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम..
दमोह |
बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान और आत्मविश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, दमोह द्वारा एक सराहनीय पहल “हौसला पेटी” की शुरुआत की जा रही है। इस अभिनव पहल के तहत शहर के प्रत्येक स्कूल एवं कॉलेज में “हौसला पेटी” स्थापित की जाएगी, ताकि बच्चे बिना किसी भय या दबाव के अपनी बात पुलिस तक पहुँचा सकें।
पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में इस पहल को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को आवश्यक मार्गदर्शन एवं निर्देश प्रदान किए गए हैं। योजना के अनुसार, विद्यालय परिसरों में लगाई जाने वाली हौसला पेटी के माध्यम से यदि किसी छात्र-छात्रा को किसी भी प्रकार की परेशानी, डर, मानसिक दबाव, उत्पीड़न, बदसलूकी या अन्य समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह अपनी शिकायत लिखकर सीधे हौसला पेटी में डाल सकता है।
इस व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। इससे बच्चे निडर होकर अपनी समस्या साझा कर सकेंगे और उन्हें किसी प्रकार के प्रतिशोध या भय का सामना नहीं करना पड़ेगा। पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित अंतराल पर इन पेटियों की जांच की जाएगी और प्राप्त शिकायतों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए आवश्यकतानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यालय परिसरों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना, बच्चों को यह भरोसा देना कि उनकी बात सुनी जाएगी, तथा समस्याओं का समय रहते समाधान करना है। “हौसला पेटी” बच्चों के लिए एक सुरक्षित माध्यम बनेगी, जिससे वे अपनी आवाज़ बेझिझक उठा सकें।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे इस पहल को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करें। साथ ही बच्चों को जागरूक कर उन्हें यह विश्वास दिलाएँ कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे हौसला पेटी के माध्यम से अपनी बात खुलकर साझा कर सकते हैं। पुलिस प्रशासन का मानना है कि सामूहिक प्रयासों से यह पहल बच्चों के लिए अधिक सुरक्षित, सकारात्मक और भरोसेमंद शैक्षणिक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..