दमोह कोतवाली पुलिस ने 70 हजार की 7 चोरी की साइकिलें की बरामद, आरोपी गिरफ्तार..

Spread the love

दमोह कोतवाली पुलिस ने 70 हजार की 7 चोरी की साइकिलें की बरामद, आरोपी गिरफ्तार..
शहर में साइकिल चोरी की वारदातों पर पुलिस का शिकंजा, खजरी मोहल्ले से आरोपी पकड़ा गया..


दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने विभिन्न कंपनियों की चोरी गई कुल 07 साइकिलें, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये है, बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में दिनांक 17.02.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खजरी मोहल्ला स्थित संतोषी माता मंदिर के पास आशीष पटैल अपने घर में चोरी की साइकिलें छिपाकर रखे हुए है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश दी, जहां से 07 साइकिलें बरामद की गईं।


पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शहर के बच्चों के आने-जाने वाले सार्वजनिक स्थानों से साइकिलें चोरी करता था। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 01/26 धारा 35(1) ई बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


गिरफ्तार आरोपी..


आशीष पिता देवेंद्र पटैल, उम्र 24 वर्ष, निवासी खजरी मोहल्ला, दमोह।
जप्त मशरुका
हीरो, स्ट्राइडर, हरकूलस, रोडियस, स्टारबाइट, अर्बन टेरेनी एवं लोटस कंपनी की कुल 07 साइकिलें, जिनकी कुल कीमत लगभग 70,000 रुपये आँकी गई है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सहित पुलिस स्टाफ प्रआर अभिषेक चौबे, देवेंद्र रैकवार, महेश यादव, अजीत दुबे, कलीम खान, आरक्षक नरेंद्र पटैरिया, ब्रजेन्द्र मिश्रा एवं आकाश पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com