ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन ट्रक जप्त
दमोह। दमोह जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
18 फरवरी 2026 को यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को ने अपने स्टाफ के साथ मारूताल बायपास चौराहा पर सघन वाहन चेकिंग की। इस दौरान मालवाहक, भारी वाहनों एवं यात्री वाहनों की गहन जांच की गई। वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से शराब सेवन की भी जांच की गई।
जांच के दौरान ट्रक क्रमांक MP 09 HJ 1106, MP 09 GD 4423 एवं MP 09 HH 9165 के चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला पाए जाने पर तीनों ट्रकों को तत्काल जप्त कर लिया गया तथा संबंधित चालकों के विरुद्ध वैधानिक प्रकरण तैयार किया गया।
तैयार प्रकरणों को 19 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय द्वारा प्रत्येक ट्रक चालक पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इस प्रकार कुल 30,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा में सहयोग करें, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन ट्रक जप्त..



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..