फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी सोमवंशी ने घोषित किया ₹4 हजार का इनाम..
अजब धाम में दशहत फैलाते तीन युवक पकड़े,चौकी पुलिस की कार्यवाही
तेन्दूखेड़ा में अवैध सट्टा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार..
दमोह
दमोह। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने जिले में दर्ज दो गंभीर आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुल 4 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। यह इनाम थाना कोतवाली एवं थाना दमोह देहात अंतर्गत दर्ज प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए घोषित किया गया है।
जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली दमोह के अपराध क्रमांक 101/2023, धारा 379 भादवि के तहत फरार आरोपी समोद बहेलिया पिता भूरे बहेलिया (उम्र 27 वर्ष), निवासी नगला उसर, थाना कुरावली, जिला मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) की गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसी प्रकार थाना दमोह देहात थाना के अपराध क्रमांक 854/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत फरार आरोपी संतोष पटैल पिता नारान पटेल (उम्र 64 वर्ष), निवासी ग्राम खजांची की बेहार, बरखेड़ा दुर्गादास, थाना दमोह देहात की गिरफ्तारी पर भी 2 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों प्रकरणों में जो भी व्यक्ति, कर्मचारी अथवा अधिकारी आरोपियों को गिरफ्तार करेगा, कराएगा अथवा ऐसी ठोस सूचना देगा, जिससे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनाम प्रदान किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का साथ दें।
अजब धाम में दशहत फैलाते तीन युवक पकड़े,चौकी पुलिस की कार्यवाही
अजब धाम।। मगरोन थाना क्षेत्र के अजब धाम में दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, मगरोंन थाना प्रभारी बीएल पटेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ठाकुर स्टाफ ने आयोजन समापन के दौरान राजा यादव निवासी पुरैना बक्शी को चाकू के साथ पकड़ा साथ मे कपिल यादव और आशु विश्वकर्मा को पकड़ा गया है, जिनमे से एक पर आर्म्स एक्ट सहित तीनो पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पुलिस ने की है।
तेन्दूखेड़ा में अवैध सट्टा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार..
दमोह। थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस ने अवैध सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को कस्बा तेन्दूखेड़ा में लंबे समय से अवैध रूप से सट्टा संचालित होने की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर 21 फरवरी 2026 को विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई।
पुलिस कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 6 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध 6 अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। यह कार्रवाई जिले में अवैध जुए और सट्टे पर रोक लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई श्रुतकीर्ति सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में की गई। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर भदौरिया एवं एसडीओपी अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेन्दूखेड़ा द्वारा टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी तेन्दूखेड़ा निरीक्षक रवेन्द्र बागरी के साथ प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी, रविचन्द्र सेन तथा आरक्षक विशाल बैन और रणधीर दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध सट्टा, जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..