थाना कोतवाली दमोह की जुआ फड़ के विरुद्ध कार्यवाही जुआड़ियों से 50700/- रुपये जप्त..
घटना का संक्षिप्त विवरणः- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को जुआ फड़ के
विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में दिनाक 24.02.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के निर्देशन, श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के मार्गदर्शन में निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मदन रैकवार के ऑफिस के सामने चरयाई दमोह से जुआड़ियों को जुआ खेलते हुए जिनसे 50700/- रुपये नगद एवं 52 तास पत्ते जप्त किये गये।
आरोपियों के विरुद्ध थांना कोतवाली दमोह में अपराध क्र 177/2026 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी का नाम – मदन पिता रामसेवक रैकवार उम्र 30 साल निवासी बजरिया वार्ड 6 हजारी की तलैया दमोह, कोमल पिता रामेश्वर रैकवार उम्र 45 साल निवासी फुटेरा वार्ड न.05 ढिमरोला दमोह, गुप्तू उर्फ गोपाल पिता धनीराम खटीक उम्र 46 साल निवासी फुटेरा वार्ड न.03 गडरयाऊ दमोह, राजू उर्फ काली पिता नन्हेभाई रैकवार उम्र 54 साल नि. फुटेरा वार्ड न.05 ढिमरोला दमोह, राकेश पिता हरी प्रसाद रैकवार उम्र 42 साल निवासी जबलपुरनाका दमोह, अनंतराम पिता भगवतराम चौरसिया उम्र 54 साल निवासी वार्ड 2 खुईया मोहल्ला हिण्डोरिया ।
जप्त मशरुकाः-
50700/- रुपये नगद 52 तास पत्ते ।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी –
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, सउनि अलजार सिंह, प्र.आर महेश यादव, प्र.आर
कलीम खान, आर. नरेन्द्र पटैरिया, आर. ब्रिजेन्द्र मिश्रा, आर. आकाश पाठक ।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..