पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने 13 अधिकारियों व 7 कर्मचारियों के तबादले आदेश जारी किए
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, देहात थाना प्रभारी बने अमित गौतम
दमोह। जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने गुरुवार शाम तबादला सूची जारी करते हुए 13 पुलिस अधिकारियों एवं 7 कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं रक्षित केंद्र में पदस्थ कर्मियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार थाना प्रभारी रचना मिश्रा को देहात थाने से रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि ऐजेके अमित गौतम को देहात थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है। उप निरीक्षक विक्रम सिंह दांगी को दमोह देहात से चौकी प्रभारी सागर नाका बनाया गया है। वहीं सब इंस्पेक्टर रोहित द्विवेदी को सागर नाका से दमोह देहात स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में सब इंस्पेक्टर प्रशीता कुर्मी को जबलपुर नाका चौकी प्रभारी पद से हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि उप निरीक्षक प्रियंका पटेल को रक्षित केंद्र से जबलपुर नाका चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सब इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा भट्ट को रक्षित केंद्र से प्रभारी कंट्रोल रूम बनाया गया है। उप निरीक्षक गरिमा मिश्रा को रक्षित केंद्र कार्यालय से रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है।
एएसआई रमाशंकर मिश्रा को रक्षित केंद्र से इमलिया भेजा गया है। एएसआई राजेंद्र दुबे को पथरिया से रक्षित केंद्र, एएसआई गोदन सिंह कुर्मी को गैसाबाद से यातायात शाखा में स्थानांतरित किया गया है। प्रधान आरक्षक आलोक भारद्वाज, भानु उपाध्याय और आरक्षक शुभम चौबे को देहात से रक्षित केंद्र भेजा गया है। रीता मिश्रा को सीएसपी कार्यालय से रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है।
इसके अतिरिक्त महिला आरक्षक चांदनी अहिरवार को हिंडोरिया से सीएसपी कार्यालय, आरक्षक घनश्याम सेन को सादपुर से नोहटा, प्रियेश पाठक को पथरिया से नोहटा तथा मनीष कुर्मी को गैसाबाद से रक्षित केंद्र भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा कार्यप्रणाली में प्रभावशीलता लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए पदस्थ अधिकारियों से संबंधित क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग की अपेक्षा की जा रही है।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..