दमोह कलेक्ट्रेट परिसर में मां जगत जननी दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा, देर रात तक चला भंडारा..

Spread the love

दमोह कलेक्ट्रेट परिसर में मां जगत जननी दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा, देर रात तक चला भंडारा..


पंडित आशीष महाराज के सान्निध्य में पूजन-हवन, अजब धाम के श्री राम अनुग्रह दास मालिक जी का आशीर्वाद..


दमोह। दमोह कलेक्ट्रेट परिसर में नव निर्मित मंदिर में मां जगत जननी दुर्गा जी की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन श्रीमती भारती मिश्रा एवं श्री चंदन मिश्रा द्वारा कराया गया। प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन-हवन का विधिवत अनुष्ठान पंडित आशीष महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता की विधिवत स्थापना की गई।


इस पावन अवसर पर अजब धाम, फतेहपुर के जै-जै सरकार छोटे सरकार श्री श्री राम अनुग्रह दास मालिक जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ , साथ में महिमानंद शास्त्री प्रसिद्ध कथा वाचक , मोनू पाठक जी उपस्थित रहे। धार्मिक वातावरण , कलश यात्रा और भक्तिमय संगीत के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


कार्यक्रम में दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने भी सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान श्री श्री राम अनुग्रह दास मालिक जी एवं कलेक्टर कोचर के बीच विभिन्न सामाजिक, आध्यात्मिक एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर लंबी एवं सार्थक वार्ता हुई। इसी दौरान संत श्री द्वारा कलेक्टर को अजब धाम आने का आमंत्रण भी दिया गया, जिसे कलेक्टर कोचर ने सहर्ष स्वीकार करते हुए शीघ्र दर्शन के लिए आने की सहमति जताई।


प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपरांत देर रात तक जगत जननी दुर्गा का भंडारा एवं प्रसाद वितरण चलता रहा। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस सेवा कार्य में पंडित जयप्रकाश “जेपी” मिश्रा एवं उनकी समस्त मित्र मंडली की सक्रिय सहभागिता रही।


पूरे आयोजन के दौरान दमोह कलेक्ट्रेट परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक आयोजन को क्षेत्र के लिए सुख-समृद्धि और मंगलकामनाओं का प्रतीक बताया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com