अमृत रेखा सॉफ्टवेयर से जियो टैगिंग का प्रशिक्षण, जल गुणवत्ता पर दिया गया विशेष जोर
ई-दक्ष केंद्र में नगरीय निकाय व पीएचई विभाग के अधिकारियों को मिली तकनीकी जानकारी
दमोह।
जिले में पदस्थ नगरीय निकाय एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दमोह के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “अमृत रेखा” मोबाइल एवं वेब एप्लीकेशन के माध्यम से जियो टैगिंग एवं जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण Madhya Pradesh Electronic Development Corporation, भोपाल द्वारा उपलब्ध कराए गए सॉफ्टवेयर “अमृत रेखा” एप्लीकेशन के माध्यम से आयोजित किया गया।
जिला कलेक्ट्रेट दमोह स्थित ई-दक्ष केंद्र में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जल गुणवत्ता परीक्षण, वाटर पाइपलाइन, सीवर पाइपलाइन की जियो टैगिंग तथा पानी की टंकियों की सफाई की जियो टैगिंग से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया गया।
प्रशिक्षण वरिष्ठ प्रशिक्षक हर्षा मिश्रा एवं प्रशिक्षक शिवम् अरजरिया द्वारा प्रदान किया गया। अधिकारियों को एप्लीकेशन के प्रभावी उपयोग, डेटा अपलोडिंग एवं मॉनिटरिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन कार्यों की निगरानी अधिक पारदर्शी और प्रभावी ढंग से की जा सके।
अमृत रेखा सॉफ्टवेयर से जियो टैगिंग का प्रशिक्षण, जल गुणवत्ता पर दिया गया विशेष जोर..


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..