लघु व्यापारी संघ का होली मिलन एवं सेवा कार्यक्रम संपन्न..

Spread the love

लघु व्यापारी संघ का होली मिलन एवं सेवा कार्यक्रम संपन्न..
स्थापना दिवस पर जरूरतमंद बच्चों को रंग-गुलाल व पिचकारी वितरित..
दमोह। होली एवं होलिका दहन के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा 11वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बच्चों को रंग, गुलाल एवं पिचकारी वितरित की गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सैकड़ों बच्चों के साथ माताएं एवं बहनें भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अटल राजेंद्र जैन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर, भारतीय मजदूर संघ के धर्मेंद्र चौबे, पंकज सोनी, शैलेन्द्र जैन, व्यापारी प्रकोष्ठ से जुगल किशोर अग्रवाल, पत्रकार साथी संदीप शर्मा, लवी दुबे, उत्पल भट्ट, अनुराग पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि एवं संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर ने कहा कि मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ पिछले 11 वर्षों से निरंतर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को सनातन परंपरा से जोड़ना तथा हिंदू त्योहारों को सांस्कृतिक और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण और प्रचार के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है।
प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि होली जैसे पावन पर्व को शालीन एवं सांस्कृतिक रूप में मनाया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी अपने मूल्यों से जुड़ी रहे। भारतीय मजदूर संघ के धर्मेंद्र चौबे ने इसे सनातन संस्कृति की सकारात्मक पहल बताते हुए समाज को जोड़ने वाला प्रयास बताया।
कार्यक्रम के अंत में उमेश महाराज ने सभी उपस्थितजनों को होली की शुभकामनाएं दीं। सेवा, संस्कृति और संस्कार के संगम बने इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का माध्यम भी हैं।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com