नरसिंहगढ़ में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 का भव्य समापन..

Spread the love

नरसिंहगढ़ में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 का भव्य समापन..
सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने का लिया संकल्प..

दमोह /नरसिंहगढ़ |

नरसिंहगढ़ स्थित एक औद्योगिक इकाई में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026’ का समापन समारोह उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम यूनिट हेड श्री सुरेश दुबे एवं इकाई की वरिष्ठ नेतृत्व टीम की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए यूनिट हेड श्री सुरेश दुबे ने कर्मचारियों एवं अनुबंध श्रमिकों को इस वर्ष की थीम “सुरक्षा संस्कृति को बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सप्ताह केवल सात दिनों का आयोजन नहीं, बल्कि यह एक सतत जिम्मेदारी है, जिसे कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्य व्यवहार में शामिल करना होगा।


सुरक्षा प्रमुख श्री चिराग गजेरा के नेतृत्व में सप्ताह भर सुरक्षा जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें हॉट वर्क सेफ्टी प्रशिक्षण, अग्निशमन प्रदर्शन, आपातकालीन बचाव के लिए मॉक ड्रिल, बिहेवियर बेस्ड सेफ्टी पर फिल्म प्रदर्शन, “एक गलती” जागरूकता सत्र तथा PTW (परमिट टू वर्क) सिस्टम की ट्रेनिंग शामिल रही।


इसके अलावा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिता, बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा पीपीई पहनने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ज़ोन-वार हाउसकीपिंग अभियान और ‘स्पॉट द हजार्ड’ प्रतियोगिता के माध्यम से कार्यस्थल पर संभावित खतरों की पहचान एवं सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। बच्चों की पोस्टर प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी कला के माध्यम से सुरक्षा का संदेश दिया।


समापन अवसर पर आयोजित विशाल सुरक्षा रैली में प्रबंधन, कर्मचारी एवं अनुबंध कर्मियों ने एकजुट होकर सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ ली। रैली के माध्यम से सुरक्षित एवं सुदृढ़ कार्य वातावरण के निर्माण का सामूहिक संकल्प व्यक्त किया गया।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com