वीडियो कॉल पर आत्महत्या मामला: दुष्प्रेरण करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार..
रुपयों की मांग और झूठे केस की धमकी से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम..
दमोह/हटा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो कॉल से जुड़े आत्महत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 14 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें मृतक रोहित उर्फ कृष्णकांत राय निवासी ग्राम मुहरई अपने गले में पीले रंग की रस्सी का फंदा लगाए पेड़ से बंधी रस्सी के साथ दिखाई दे रहा था। वीडियो कॉल के दौरान उसने गांव के घंसू उर्फ घनश्याम अहिरवार पर पैसे की लगातार मांग और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। मृतक ने बताया कि वह आरोपी को करीब 2 लाख रुपये दे चुका था और उससे 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हटा के मार्गदर्शन में गैसाबाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और मर्ग क्रमांक 08/26 दर्ज किया। परिजनों से पूछताछ में भी आरोपी द्वारा आर्थिक प्रताड़ना और धमकी देने की बात सामने आई।
पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई और उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गैसाबाद उनि सौरभ शर्मा, सउनि गोदन पटैल, प्रआर तुलसीराम पटैल, प्रआर अरविंद तिवारी, आरक्षक ऋषिराज चौहान, सोनू कुर्मी, संदीप कुर्मी एवं आरक्षक अकरम की विशेष भूमिका रही।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।



More Stories
जबेरा को प्रदेश की क्रमांक-एक विधानसभा बनाने का संकल्प — राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी..
बैकुंठधाम में अखंड संकीर्तन प्रारंभ, हनुमान प्राकट्योत्सव की तैयारियां तेज..
नरसिंहगढ़ में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 का भव्य समापन..