फुटेरा चौकी पुलिस की कार्रवाई: 34(2) आबकारी एक्ट का फरार आरोपी छतरपुर से गिरफ्तार..

Spread the love

फुटेरा चौकी पुलिस की कार्रवाई: 34(2) आबकारी एक्ट का फरार आरोपी छतरपुर से गिरफ्तार

दमोह जिले के थाना बटियागढ़ अंतर्गत चौकी फुटेरा पुलिस ने अवैध शराब मामले में फरार चल रहे आरोपी को छतरपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार दिनांक 26 सितंबर 2025 को थाना बटियागढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप वाहन से 40 पेटी अवैध शराब जप्त की थी। इस मामले में थाना बटियागढ़ में अपराध क्रमांक 314/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी शिवम उर्फ शिवप्रताप सिंह परमार फरार चल रहा था।

पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद दिनांक 15 मार्च 2026 को आरोपी शिवम उर्फ शिवप्रताप सिंह परमार (28 वर्ष), निवासी ग्राम जगारा थाना बाजना जिला छतरपुर को छतरपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।

इस प्रकरण में पूर्व में दो अन्य आरोपियों — वीरेन्द्र सिंह लोधी निवासी ग्राम शेखपुर थाना बिनायका एवं रामराज उर्फ रम्मू दांगी निवासी गोरा थाना बहेरिया जिला सागर — की गिरफ्तारी हो चुकी है, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारी

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी फुटेरा सउनि आनंद कुमार, प्र.आर. 802 विपेश चौबे, आरक्षक 257 राज राजपूत तथा साइबर सेल दमोह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author