एक ही दिन में दो जगह पकड़ी गई अवैध शराब, संगठन की सूचना पर पुलिस कार्यवाही..

Spread the love

एक ही दिन में दो जगह पकड़ी गई अवैध शराब, संगठन की सूचना पर पुलिस कार्यवाही..

धर्म नगरी बांदकपुर में खुलेआम अवैध शराब कारोबार, सुबह-दोपहर दो बार पकड़ाई खेप..

दमोह। जिले में नशा विरोधी जन आंदोलन के बीच एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब के मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब और वाहन जब्त किया।

सुबह बाइक से ले जाई जा रही थी 50 पाव अवैध शराब
जानकारी के अनुसार थाना हिंडोरिया की चौकी बांदकपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अनु के गडरियाऊ स्कूल के पास आज 17 मार्च 2026 को सुबह करीब 4:45 बजे आरोपी कल्लू तिवारी पिता गोकुल तिवारी मोटरसाइकिल (टीवीएस) से 50 पाव अवैध लाल मसाला शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

बताया जा रहा है कि वह यह शराब अनु में राजेंद्र तिवारी के यहां ले जा रहा था। संगठन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ते हुए शराब एवं मोटरसाइकिल जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष तेजराम यादव ने कहा कि जब तक पूरे मध्यप्रदेश को नशा मुक्त घोषित नहीं किया जाता, तब तक नशा विरोधी जन आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

धर्म नगरी बांदकपुर में दोपहर में फिर पकड़ी गई शराब..

इसी दिन दोपहर करीब 2 बजे तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर में फिर अवैध शराब का परिवहन करते हुए 97 पाव देसी लाल मसाला पुलिस की मदद से संगठन द्वारा पकड़वाई गई।

संगठन का आरोप है कि तीर्थ क्षेत्र में शासन के प्रतिबंध के बावजूद शराब माफिया खुलेआम अवैध कारोबार कर रहे हैं। बार-बार सूचना देने के बाद भी यह धंधा रुक नहीं रहा है, जिससे क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का बोलबाला बढ़ रहा है।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी..

संगठन के मीडिया प्रभारी आनंदी रजक ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ जन आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा पुलिस को लगातार सूचना देकर कार्रवाई करवाई जाती रहेगी।

एक ही दिन में दो स्थानों पर हुई इस कार्रवाई ने जिले में अवैध शराब के नेटवर्क पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com